हरोली/ऊना, 18 जून (राजवीर चोपड़ा):- श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थल तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बाबा केवल सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गवर्निंग बॉडी और जनरल बॉडी के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को भव्य स्तर पर मनाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवाओं के संबंध में भी कमेटी सदस्यों द्वारा अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए।
बाबा केवल सिंह जी ने कमेटी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व सफलतापूर्वक मनाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बहुत बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पूरे भारत तथा विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक और बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कमेटी सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं निभाने के लिए वचनबद्ध हैं।
इस अवसर पर बाबा नरेश सिंह जी ने गुरु घर में चल रही कार सेवाओं तथा अब तक प्रबंधक कमेटी द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की।
बैठक में बाबा केवल सिंह जी, माखन सिंह वाहिदपुरी, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, डॉ. हरभजन सिंह (कैशियर), सतपाल सिंह, चौधरी जीत सिंह, बिंदर सिंह, प्रेम सिंह लील, कुलवंत भूनो, कैप्टन संतोख सिंह, सुरिंदर सिंह खुरालगढ़ साहिब, विजय कुमार बीटन, तरसेम लाल भट्टी, मनजीत सिंह तारागढ़, डॉ. जसबीर विक्की, संजीव कुमार, कुलदीप सिंह बासी, बलजीत सिंह, नंबरदार सुरजीत सिंह, महंगा सिंह जगराओं, बगीचा सिंह सहूंगड़ा, प्रेम सिंह लोहट, अजीत सिंह तथा बाबा जगीर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।