मोहाली (हरमिंदर नागपाल):- लायंस क्लब मोहाली एस.ए.एस. नगर (रजि.) द्वारा अपनी 32वीं चार्टर नाइट और स्थापना समारोह होटल अरिस्टा, सनी एनक्लेव, सेक्टर-125, मोहाली में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब मोहाली दिशा और लियो क्लब मोहाली स्माइलिंग के सहयोग से आयोजित हुआ। समारोह के दौरान नए कार्यकाल के लिए तीनों क्लबों की नेतृत्व टीमों की औपचारिक घोषणा की गई।
लायन हरिंदर पाल सिंह हैरी, जिला एंबेसडर (क्वेस्ट) ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत लियो ईशान प्रताप सिंह द्वारा संवैधानिक इनवोकेशन के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत गाया गया। क्लब के चार्टर प्रधान लायन अमरीक सिंह मोहाली ने मेहमानों और सदस्यों का स्वागत किया। क्लब सचिव लायन जतिंदर पाल सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य में भी समाज सेवा के कार्य जारी रखने का भरोसा दिया।
जिला 321-F के द्वितीय उप जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन एस.के. राणा ने नए लायंस और लियो सदस्यों को क्लब में शामिल करवाया और उन्हें लायनिज्म के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। पूर्व प्रथम उप जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन नरेश गोयल ने नए प्रशासन की स्थापना करवाई।
मुख्य अतिथि जिला गवर्नर पीएमजेएफ लायन अजय गोयल ने क्लब की 32 वर्षों की समाज सेवा की विरासत की सराहना की और सदस्यों को प्रमाणपत्र तथा लैपल पिन प्रदान किए। पीएमजेएफ लायन योगेश सोनी ने अपने संबोधन में सामुदायिक सेवा संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधानों लायन अमित मरवाहा, लायन जसविंदर कौर और लियो गगनदीप सिंह ने समाज सेवा के लिए सक्रियता से काम करने का भरोसा दिया। पीएमजेएफ लायन प्रीत कंवल सिंह और लायन शाम गौतम ने भी बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन अमरीक सिंह मोहाली ने की, जबकि एमजेएफ लायन जे.एस. राही और एमजेएफ लायन जसविंदर सिंह ने मंच संचालन किया। इस मौके पर एमजेएफ लायन अमनदीप सिंह गुलाटी, लायन तेजिंदर कौर सहित तीनों क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।
