हांसी: लायन्स क्लब हांसी द्वारा बुधवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय गांधी के आगमन पर हरियाली अभियान के तहत 80 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर को क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मनाया।
क्लब की ओर से हुड्डा कॉलोनी पार्क, सिसाय पुल, स्वर्ग आश्रम, गीता भवन तथा श्री पंचायती रामलीला ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के अगले चरण में 100 और पौधे शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर लायन सुरेश बंसल, प्रवीण गर्ग, गोपाल कृष्ण मुंजाल, विजय शर्मा, मदन लाल पाहवा, दिलबाग सिंह जाखड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
लायन सुरेश बंसल ने बताया कि 21 जुलाई को पंकज भाटिया के सहयोग से निःशुल्क सफेद मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की।