एसएएस नगर, 28 दिसंबर- लॉरेंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहाली की आठवीं कक्षा की छात्रा भाव्या कंबोज ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुये कर्नाटक के मैसूर में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित रिंक रेस 500+ के स्केटिंग नेशनल में रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल की प्रिंसिपल वीना मल्होत्रा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में देश के सभी राज्यों और केंद्र सरकार के विभिन्न स्कूलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि भव्या की यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो यह साबित करता है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से सफलता मिलती है।
नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप में लॉरेंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहाली का उत्कृष्ट प्रदर्शन
