संगरूर, 5 अक्तूबर:- पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में करवाई जा रही खेलां वतन पंजाब दियां के तहत जिला स्तरीय खेल आज बड़े उत्साह और शानो-शौकत के साथ संपन्न हो गए हैं। जिला स्तरीय खेलों की समाप्ति के उपरांत राज्य स्तरीय खेलों के मुकाबले 3 चरणों में विभिन्न जिलों में करवाए जाएंगे। जिला स्तरीय खेलों के आज सातवें दिन राजबीर सिंह भंगू, सहायक कमिश्नर (जनरल) और सतीश चंद्र, उप मंडल मैजिस्ट्रेट, संगरूर विशेष रूप से वार हीरोज स्टेडियम संगरूर पहुंचे और विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे से और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
आज गेम कबड्डी सर्कल स्टाइल (अं: 17) लड़कों के हुए मुकाबलों के दौरान लहरागागा ए की टीम ने पहला, भवानीगढ़ बी की टीम ने दूसरा और संगरूर बी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गेम बास्केटबॉल अं: 14 (लड़के) के हुए मुकाबले के दौरान वार हीरोज स्टेडियम की टीम ने पहला, गांव दिड़बा की टीम ने दूसरा और गांव भुटाल कलां की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गेम बास्केटबॉल अं:17 (लड़के) के हुए मुकाबले के दौरान वार हीरोज स्टेडियम संगरूर की टीम ने पहला, गांव भुटाल कलां की टीम ने दूसरा और गांव नागरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
