संगरूर, 3 अक्तूबर:- पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में करवाई जा रही ‘खेलें वतन पंजाब दीयां’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसके तहत आज पांचवें दिन श्री दलवीर सिंह ढिल्लों, चेयरमैन, पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन; दलजीत सिंह घराचों, सरपंच गांव घराचों और जिला प्रधान यूथ विंग संगरूर; श्री राजवंत सिंह घुल्ली, चेयरमैन, मार्केट कमेटी धूरी और अंतरराष्ट्रीय वेटरन खिलाड़ी तथा रशदीप कौर, एथलेटिक्स की एशियन खिलाड़ी ने शिरकत की और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

उन्होंने खिलाड़ियों को नशों से दूर रहने और खेलों में अपने माता-पिता तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय खेलों के दौरान हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो, बैडमिंटन, किक बॉक्सिंग, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, रोलर स्केटिंग, नेटबॉल और फेंसिंग के मुकाबले चल रहे हैं। यह जानकारी नवदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी संगरूर ने दी।

परिणाम: आज दिनांक 03.10.2026 का परिणाम निम्नानुसार रहा:

गेम रोलर स्केटिंग:

अंडर-14 (लड़के) इनलाइन रोड रेस-1 (लैप) मुकाबले में क्रमशः पहला स्थान नवराज सिंह ने, दूसरा जसनूर सिंह ने और तीसरा गुरदअब सिंह ने हासिल किया।

अंडर-14 (लड़कियां) इनलाइन रोड रेस-1 (लैप) मुकाबले में क्रमशः पहला स्थान वनुशिका ने, दूसरा हरनीत कौर ने और तीसरा गुरसपरश ने प्राप्त किया।

अंडर-17 (लड़के) इनलाइन रोड रेस-1 (लैप) मुकाबले में पहला स्थान गुरप्रीत सिंह ने, दूसरा हरधन सिंह ने और तीसरा अभिजोत सिंह ने प्राप्त किया।

अंडर-14 वर्ष (लड़के) क्वाड्स रोड रेस-1, 2000 मीटर मुकाबले में क्रमशः पहला स्थान रेहान गर्ग ने, दूसरा दिलप्रीत सिंह ने और तीसरा ईमान सिंह ने हासिल किया।

गेम एथलेटिक्स:

अंडर-17 (लड़कियां) के 200 मीटर मुकाबले में कशिश ने पहला, जपनीत कौर ने दूसरा और गुरमतप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।