पटियाला, 4 अक्तूबर (मनप्रीत सिंह):- 4 अक्तूबर 2026 की शाम एस. कश्मीर सिंह बिल्ला, संयुक्त सचिव एस.सी. विंग पंजाब, तथा उनके साथी प्रदीप सपल, गुरविंदर कुमार और एस. दरबारा सिंह जी को दिवंगत गुलजार सिंह के घर जाने का अवसर मिला। उन्होंने उनके बेटे लखविंदर सिंह और परिवार के साथ बातचीत कर दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि परिवार के हालात देखकर मन बहुत दुखी हुआ। परिवार का कहना है कि सुखा कनेक्टर नाम का व्यक्ति, जो उनके अनुसार गुलजार सिंह द्वारा यह खौफनाक कदम उठाने के लिए जिम्मेदार है, आज भी पुलिस और प्रशासन की पकड़ से बाहर है तथा इस मामले में नामजद मंत्री पर भी कोई बनती कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार के अनुसार आज भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और परिवार बहुत गरीबी से गुजर रहा है। उन्होंने मांग की कि परिवार को इंसाफ दिया जाए और गुलजार सिंह के बेटे को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने का जो वादा किया गया है, उसे जल्द पूरा किया जाए।
कश्मीर सिंह बिल्ला ने दिवंगत गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की
