हरियाणा/पंचकूला:–शहीदे आज़म भगत सिंह की 118 वीं जयंती के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर 11 एवं सेक्टर 15 के चौक (शहीद भगत सिंह चौक) पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग, जिला जजपा के प्रधान महासचिव ईश्वर सिंहमार , पार्टी के जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा एवं जिला सचिव हीरामन वर्मा ने पहले शहीदे आज़म भगत सिंह की प्रतिमा की साफ़ सफाई की तथा उनको नमन करते हुए श्रद्धां सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि हमे भारत की आज़ादी के लिए छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे को चूम लेने वाले शहीद भगत सिंह एवं अन्य शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियो को हमेशा याद रखना चाहिए । सिहाग ने कहा कि धन्य है वो माँ बाप जिन्होंने भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी को जन्म दिया उनको भी हमारा शत शत नमन।
उन्होंने कहा कि देश की नौजवान पीढी का ये दायित्व बनता है कि वो भगत सिंह , चंद्रशेखर आजाद एवं अन्य अनगिनत क्रांतिकारी वीरों की जीवनी पढ़े तथा उनके सिद्धात अपने जीवन में अपनाये। आज देश की आजादी एवं संविधान को सहेज कर रखने की सख्त जरूरत है तथा इसकी जिम्मेवारी युवा पीढ़ी की है।
पंचकूला में जजपा नेताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह की 118 वीं जयंति के अवसर पर उनकी प्रतिमा की साफ़ सफाई करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
