साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 7 जनवरी: जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2025-2026 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था, वे अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर दिए गए लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल श्रीमती दीप्ति भटनागर ने बताया कि यह चयन परीक्षा 18.01.2025 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिन विद्यार्थियों को 10.01.2025 तक अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है, वे अपना प्रवेश पत्र अपने नजदीकी ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी या जवाहर नवोदय विद्यालय, रकौली, जिला मोहाली से प्राप्त कर सकते हैं।
