रतिया, 11 दिसम्बर:- उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर सोमवार और वीरवार को कार्य दिवस पर लगातार आयोजित किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने नागरिकों से आह्वान किया कि प्रशासन द्वारा प्रात: 10 बजे से लेकर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का फायदा उठाएं।
समाधान शिविर में आमजन प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, बिजली, पानी आदि से संबंधित समस्याएं लेकर लोग पहुंच रहे हैं, जिसका समाधान करने के लिए प्रशासन कार्यवाही कर रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं समाधान के दिए निर्देश
