पटियाला, 28 मई: समाज सेवक पुनीत गुप्ता गोपी ने अपनी माता उषा किरण की याद में त्रिपड़ी के सरकारी स्कूल के बच्चों के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके विशेष तौर पर समाज सेविका सतिन्दरपाल कौर वालिया पहुंची और उन्होंने बच्चों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि पुनीत गुप्ता गोपी की तरफ से अपनी माता उषा किरण की याद में टॉपर बच्चे को सम्मानित करना सराहनीय है। हमें सभी को टॉपर बच्चों की हौसला अफजाई करनी चाहिए तो बच्चे भविष्य में और मेहनत करें और जिंदगी में देश के एक सफल नागरिक बने।
मैडम वालिया ने स्कूल के प्रिंसीपल डा. नरिन्दर कुमार और टीचर रजनी भार्गव सहित पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया, जिनकी तरफ से दिन रात मेहनत करके बच्चों को सफल विद्यार्थी बनाया है।
मैडम वालिया ने कहा कि हमें सभी को होनहार बच्चों की हौसला अफजाई करनी चाहिए, जिससे उनका हौसला बढ़े और वह भविष्य में और ज्यादा मेहनत करें। मैडम रजनी भार्गव ने मैडम वालिया और पुनीत गुप्ता गोपी का धन्यवाद भी किया, जिनकी तरफ से बच्चों की हौसला अफजाई की गई। इस मौके बलजिन्द्र पंजौला भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
माता उषा किरण की याद में टॉपर बच्चों को सम्मानित करना सराहनीय : सतिन्दर वालिया
