चंडीगढ़- हिमाचल के लोगों के हितों के लिए किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को एकसाथ आपसी सामंजस्य व् तालमेल और भावी कार्यक्रमों को लेकर  हिमाचल से जुडी संस्थाओं का एकीकरण करने के भाव से वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाईजेशन ने युद्धस्तर पर अपना अभियान शुरू किया | इस अभियान के अंतर्गत संस्था के आला पदाधिकारीगण सभी संस्थाओं के प्रमुखों और उनके पदाधकारियों के साथ बातचीत करके उनका समर्थन प्राप्त करने में लगे हुए हैं | 
इसी श्रृंखला में संस्था की चेयरपर्सन आशा जसवाल के मार्गदर्शन और अध्यक्ष अमित राणा के आग्रह पर रविवार को संस्था के वाईस चेयरमैन रविंद्र पठानिया और महामंत्री सुरेश राणा ने पंजाब के खरड़ स्थित संस्था हिमाचली जनहित महासभा के पदाधकारियों के साथ सार्थक बैठक की और समर्थन की अपील की |
गौरतलब है कि इस से पूर्व संस्था के अध्यक्ष अमित राणा ने  दिल्ली स्थित पालमपुर सुधार सभा के अध्यक्ष विजय डोगरा और हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली के सचिव राजिंदर ठाकुर से भेंटवार्ता कर उनसे समर्थन प्राप्ति की अपील की थी | जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया  और अपनी अपनी संस्थाओं का समर्थन प्रदान किया |
उधर खरड़ स्थित हिमाचली जनहित महासभा के अध्यक्ष जगदेव पटियाल और महामंत्री पृथ्वी राज शुक्ला और अन्य सभी पदाधकारियों ने वाईस चेयरमैन रविंद्र पठानिया द्वारा प्रदान किये गए संस्था के रोडमैप को सुनंने और समझने के पश्चात अपना समर्थन जताते हुए कहा कि ये एक बहुत ही सराहनीय कदम है और उनकी सस्न्था हिमाचलियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाईजेशन द्वारा किये जाने वाले कार्यों को अपना न केवल पूर्ण समर्थन प्रदान करती है बल्कि समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए उनके साथ कंधे के साथ कन्धा मिलाने को तैयार है |
 पठानिया ने संस्था के समर्थन के उपरान्त उपस्थित सभी पदाधकारियौं का आभार व्यक्त किया | उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को सामूहिक तौर पर समर्थन प्राप्त होना बहुत बड़ी उपलब्धि है और सभी संस्थाएं जब एकसाथ किसी विषय को लेकर खड़ी होंगी तो उसके  सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे और सभी हिमाचलियों को उसका लाभ प्राप्त होगा |
इस मौके पर संस्था की चेयरमैन और अध्यक्ष अमित राणा ने वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाईजेशन को अपना खुला समर्थन देने वाली तमाम संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत करने के लिए सार्थक  कदम हैं जोकि मील का पत्थर साबित होंगे | आपसी एकजुटता से जनहित कार्यों को करने में और अधिक बल प्राप्त होता है बल्कि सभी के परामर्श से कार्य तीव्र गति से संपन्न होते हैं | 
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाईजेशन को अन्य संस्थाओं से बातचीत के उपरान्त सकरात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं वो दिन दूर नआकर हीं जब सभी संस्थाएं एक छाते के नीचे  एकत्र होकर सामूहिक रूप से हिमाचलियों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य करेंगे | उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है हमारी संस्था वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाईजेशन अन्य सभी संस्थाओं से बातचीत कर सभी का समर्थन प्राप्त करेगी | 
इस अवसर पर हिमाचली जनहित महासभा पंजाब की प्रवेश भारती, शाम लाल शास्त्री ,कुलदीप शर्मा ,अरुण कुमार शर्मा ,राम गोपाल ,राजिंदर कुमार ,प्रेम चंद ,कुलदीप चंदेल, संदीप, कपिल ,भीम सिंह ,राजिंदर शर्मा ,सुनील चौहान और  कश्मीर सिंह आदि भी उपस्थित थे |