होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय महिला अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए चुनी गई पंजाब की टीम में एचडीसीए की सुरभि के चयन से पूरे होशियारपुर और क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की सुरभि का पंजाब अंडर-23 टीम में चयन होने से जिले की अन्य महिला क्रिकेटरों का भी मनोबल बढ़ेगा।

डॉ. घई ने बताया कि सुरभि इसी सीजन में पंजाब की महिला अंडर-19 टीम की कप्तान के रूप में भी नेतृत्व कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एचडीसीए में मुख्य कोच दविंदर कौर कल्याण और सहायक कोच निकिता कुमारी के मार्गदर्शन में जिले की महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में होशियारपुर की कोई न कोई महिला खिलाड़ी जल्द ही भारतीय टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।

सुरभि के चयन पर एचडीसीए के अध्यक्ष डॉ. दलजीत खेलां, संयुक्त सचिव डॉ. विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डॉ. पंकज शिव, सुभाष शर्मा, जतिंदर सूद सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए सुरभि और अन्य खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुरभि के चयन पर कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमार, जिला मुख्य कोच दलजीत सिंह, ट्रेनर एवं पूर्व राष्ट्रीय कोच कुलदीप धामी, जिला सहायक कोच अशोक शर्मा, करन सैनी, प्रवीण कपूर, पंकज पिंका आदि ने भी खुशी व्यक्त करते हुए सुरभि को बधाई दी।

डॉ. घई ने बताया कि बीसीसीआई की यह महिला अंडर-23 प्रतियोगिता 13 से 23 नवंबर तक रोहतक (हरियाणा) में खेली जाएगी।