रतिया, 4 अक्तूबर (एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर):- गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चेयरमैन स्वर्ण सिंह रतिया ने हरियाणा टीम के खिलाड़ियों, कोचों एवं पूरी टीम का जम्मू-कश्मीर से शानदार प्रदर्शन करने के पश्चात पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेरे-ए-कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 46 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

हरियाणा टीम का नेतृत्व करने व प्रदर्शन की जानकारी देते हुए गुरु नानक डिफेंस एकेडमी रतिया के डायरेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि लड़कों के अंडर-19 डेमो टीम इवेंट में अंकुश हांसी, आर्यन जींद, हरदीप सिंह, जगजोत सिंह हिसार, जुगजीत सिंह हिसार, कुलवीर सिंह और रणजीत सिंह फतेहाबाद ने रजत पदक हासिल किए। वहीं व्यक्तिगत डेमो मुकाबले में हरदीप सिंह फतेहाबाद ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का मान बढ़ाया। 25 वर्ष आयु वर्ग के डेमो इवेंट में अंकित जींद, गौरव पानीपत, गुरबचन सिंह, गुरसिमरन पानीपत, हरजीत सिंह, हरमंदीप सिंह फतेहाबाद, हरसिमरन सिंह, जसवंत सिंह सिरसा, मनिंदर सिंह, रवि कुमार फतेहाबाद और शरणजोत सिंह तूर हिसार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। इसी आयु वर्ग के फैरी सोटी व्यक्तिगत मुकाबले में गुरबाज सिंह फतेहाबाद ने रजत पदक जीता। फैरी सोटी टीम मुकाबले में गुरबाज सिंह, जशनदीप सिंह, परम सिंह और सागर सिंह फतेहाबाद ने कांस्य पदक हासिल किए। 30 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तिगत डेमो मुकाबले में सरबजीत सिंह यमुनानगर ने रजत पदक जीता। वहीं सिंगल सोटी टीम मुकाबले में भूपिंदर सिंह फतेहाबाद, हरबंस सिंह फतेहाबाद और सुशील कुमार हांसी ने कांस्य पदक हासिल किए।

महिला वर्ग में भी हरियाणा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 19 वर्ष आयु वर्ग के फैरी सोटी व्यक्तिगत मुकाबले में कोमल सिरसा ने रजत पदक जीता। 25 वर्ष आयु वर्ग के फैरी सोटी टीम मुकाबले में अमनदीप कौर सिरसा, खुशविंदर फतेहाबाद, नेहा करनाल, पायल करनाल और सिमरनजीत कौर फतेहाबाद ने रजत पदक हासिल किए। महिला टीम डेमो मुकाबले में अंशुल भिवानी, आरती कैथल, भतेरी हांसी, हुसंप्रीत कौर फतेहाबाद, भतेरी फतेहाबाद, मनु हांसी, सिया डाबर हांसी और सुमन ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया। 30 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तिगत डेमो मुकाबले में सोनाली सिरसा ने कांस्य पदक हासिल किया।

हरियाणा टीम की अगुवाई गुरजीत सिंह रतिया ने की। तकनीकी टीम में बलतेज सिंह सिरसा एवं गुरध्यान सिंह शामिल रहे। डेमो मुकाबलों के कोच प्रभशरण सिंह टोहाना, फाइट कोच सुखचैन सिंह फतेहाबाद, टीम मैनेजर रणजीत कौर हिसार, सहायक गुरवांश सिंह उकलाना तथा मीडिया एडवाइजर अवी सिंह फतेहाबाद ने टीम के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चेयरमैन स्वर्ण सिंह रतिया ने हरियाणा टीम के खिलाड़ियों, कोचों एवं पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन हरियाणा में गतका खेल की बढ़ती लोकप्रियता और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जसबीर कौर, गुरु नानक डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकैडमी के हेड कोच सुमित कुमार जींद, गतका कोच चंद सिंह संगरूर, प्रोफेसर बनवारी लाल राजस्थान, प्रोफेसर अनुज कुमार राजस्थान तथा कश्मीर सिंह लाली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।