हरोली/ऊना, 10 सितंबर (राजवीर चोपड़ा):- हरोली भाजपा नेता पवन बीटन ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा से उनके बिलासपुर स्थित निवास स्थान पर कई मुलाकातें की हैं। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पवन बीटन ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र भी डॉ. मल्लिका नड्डा को सौंपा। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
हरोली भाजपा नेता पवन बीटन ने डॉ मल्लिका नड्डा से मुलाकात की क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
