हांसी (दिनकर गावड़ी):- अपराध एवं असामाजिक संदिग्धों पर नजर, वाहनों की गहन जांच गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हांसी पुलिस ने रातभर मुस्तैदी दिखाते हुए शहर एवं आसपास के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग और गश्त की। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 648 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों एवं वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 132 चालान किए गए।
चालानों में 17 ओवरस्पीड, 40 बिना हेलमेट, 8 बिना नंबर प्लेट तथा 1 रॉन्ग साइड ड्राइविंग का चालान शामिल है। अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी। अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा चोरी के वाहनों की संभावित आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से वाहनों की गहनता से जांच की गई। प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बनाए रखी गई।
हांसी पुलिस द्वारा अपराध रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त और चेकिंग व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते नजर रखना और अपराध की संभावित घटनाओं को रोकना है।
