रतिया, 9 अक्तूबर (एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर):- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खाई में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावकों को परीक्षा परिणाम की जानकारी दी गई तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई।
विद्यालय के प्राचार्य अबनीश गर्ग ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों, नियमित अध्ययन और सर्वांगीण विकास में विद्यालय तथा अभिभावकों की संयुक्त भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विद्यालय के छात्रावास की वार्डन मैडम महेशी ने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा छात्राओं की देखभाल के संबंध में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर, प्रवक्ता कंवरजीत सिंह, बनवारी लाल, सोनू गर्ग, घनश्याम नापा, शीनू रानी, सरिता, सीमाबंती, नीशू रानी एवं अमनप्रीत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
