नवांशहर- चंडीगढ़ चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित रात्रि गुरमत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां दिनभर कार्यक्रम हुए, वहीं शाम को श्री रहरास साहिब के पाठ के बाद कीर्तन व कथा विचार का आयोजन हुआ।
 जिसमें भाई सुखदीप सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन किया और भाई सुखप्रीत सिंह के ढाडी जत्थे ने संगत को गुर के इतिहास से निहाल किया। अंत में गुरु का लंगर व गर्म दूध के अलावा मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया गया| इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मक्खन सिंह ग्रेवाल और श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह थांदी, भाई मंजीत सिंह, भाई लवप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और गुरु की संगत मौजूद रही।