होशियारपुर:- निशकाम इंटरनेशनल गर्ल्स स्पिरिचुअल एंड सेवा रीट्रीट, केरिचो, कीनिया द्वारा कीनिया में दस दिवसीय गुरमति शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विभिन्न देशों की शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के स्कूलों की 10 छात्राओं ने भी भाग लिया।
इस शिविर में भाग लेने वाली साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल (माहिलपुर) की दो मेधावी छात्राएं—दसवीं कक्षा की गुरलीन कौर और दिलदीप कौर—जब विदेश यात्रा से वापस लौटीं, तो स्कूल प्रधानाचार्या राजविंदर कौर और समूह स्टाफ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एस.जी.पी.सी. सदस्य जत्थेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां द्वारा भी इन छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल विदेश से लौटी छात्राओं का सम्मान
