हांसी, 03 अक्तूबर (दिनकर गावड़ी):- बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल, हांसी में बाबा जतिन्द्र पाल सिंह सोढ़ी के जन्मदिवस पर महीने भर चलने वाले 'जोश - द स्पिरिट ऑफ स्पोर्ट्स' का शुभारंभ किया गया। यह खेल उत्सव बाबा जतिन्द्र पाल सिंह सोढ़ी के साहस, न्याय, समानता और मानवता की सेवा जैसे अमर मूल्यों को समर्पित है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के खेल मैदान में उत्साह और उमंग के साथ हुआ। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए रिले रेस, 100 मीटर रेस, लेमन रेस, सैक रेस, स्लो साइकलिंग, रिमूव डिस्पोजल ग्लास, थ्री लैग रेस, मटकी रेस, शटल रन, थ्रेड एंड नीडल रेस, फ्रंट रोल, डॉजबॉल, खो-खो आदि अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें वंदना, कनिष्क, हर्षिता, दिव्यांश, राघव, शिव, युवराज, कार्तिक, भव्या, शुभम, प्रियांश, आतिश, पावनी, कृतिका, गौरीशा, एकता व माही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉजबॉल प्रतियोगिता में कृष्णा सदन के छात्रों आरव, अक्षित, सिद्धांत, तेजस, भावेश, कुशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कावेरी सदन की छात्राओं ओजस्वी, आर्या, चेतसी, अक्षिता, तमन्ना, यशवी, नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कृष्णा सदन के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस शानदार आयोजन को सफल बनाने का पूरा श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों और अन्य सभी शिक्षकगणों की समर्पित मेहनत और मार्गदर्शन को जाता है, जिनकी बदौलत छात्र खेल भावना से भरपूर इस आयोजन में हर प्रतिस्पर्धा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लवली चावला, प्रशासक प्रवीण चुघ व एकेडमिक कोऑर्डिनेटर पवन रावल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं करते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की सीख भी देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बाबा जी के आशीर्वाद एवं दिखाए मार्ग पर चलकर विद्यार्थी एक स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में अद्भुत जोश, प्रतिस्पर्धा और उत्साह देखने को मिला।
