संतोषगढ़/ऊना, 26 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- संतोखगढ़ में शादियों और सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधाओं को नया आयाम देते हुए वीरवार को ‘श्री आनंदा पैलेस’ का भव्य शुभारंभ किया गया। ऊना के पूर्व विधायक वरिंद्र गौतम के सुपुत्र राजीव गौतम और ऋषि गौतम ने शुभ मुहूर्त में विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पूरे पैलेस परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।
‘श्री आनंदा पैलेस’ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां विशाल हॉल, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और सुंदर सजावट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसे क्षेत्र के प्रमुख समारोह स्थलों में शामिल करती हैं। यह पैलेस शादी-विवाह के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी उपयुक्त रहेगा।
इस मौके पर राजीव गौतम और ऋषि गौतम ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर बेहतर और सुविधाजनक आयोजन स्थल उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को अपने शुभ कार्यों के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि इस पैलेस के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना था कि इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से न केवल सामाजिक आयोजनों में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ‘श्री आनंदा पैलेस’ की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।