होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- गांव बजवाड़ा कलां स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा छावनी निहंग सिंहां में जगत गुरु, प्रथम पातशाह धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को महान गुरमत समागम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह समागम जत्थेबंदी द्वारा समस्त साध-संगत और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सिंह साहिब जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह जी, प्रमुख सेवेदार तरना दल बजवाड़ा कलां तथा मुखी साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी छावनी निहंग सिंहां, तरना दल बजवाड़ा कलां, हेड ऑफिस बजवाड़ा कलां के नेतृत्व में करवाया जा रहा है।

इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबा राजवीर सिंह होशियारपुर ने बताया कि 24 नवंबर को श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके उपरांत दीवान हॉल में सिंह साहिब जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह जी तरना दल बजवाड़ा कलां, भाई नरेश सिंह हेड ग्रंथी बजवाड़ा कलां, भाई जतिंदर सिंह पिपली, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर वाले तथा भाई सिमरनजीत सिंह और भाई बलजोत सिंह छब्बेवाल का कविशरी जत्था कथा, कीर्तन और कविशरी के माध्यम से संगत को निहाल करेगा।

इस अवसर पर चाय-पकौड़े और गुरु जी का लंगर अटूट वितरित किया जाएगा।