खरड़ (दविंदर कौर, 11 नवंबर):- खरड़ के अपर बाजार में चोरों ने सत्यम ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर करीब पांच तोले सोना चोरी कर लिया। चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान के मालिक प्रदीप करवल ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उन्हें फोन के माध्यम से चोरी की सूचना मिली। जब वह दुकान पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पूरी जांच के बाद पता चला कि दुकान से लगभग 15 लाख रुपये का सोना चोरी हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज में चोर रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर मोटरसाइकिल पर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में थाना सिटी खरड़ पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।