रतिया, 1 जून :- श्री राम आश्रम शिव मंदिर कमेटी की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग आज मंदिर परिसर में प्रधान विनोद बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर के विकास और सेवा कार्यों को नई गति देने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमेटी के प्रधान विनोद बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु वृषभान जिंदल को कमेटी सदस्य एवं नीटू गोयल को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ दोनों का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि इसके इलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर के ऊपरी तल पर नवनिर्मित एसी हॉल का नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। गर्मी के मौसम में सत्संग और धार्मिक आयोजनों के लिए यह हॉल अत्यंत उपयोगी होगा।नवनिर्मित एसी हॉल में गर्मी से राहत हेतु पंखों की तत्काल आवश्यकता है। यह एक ऐसा पुण्य कार्य है जिससे सैकड़ों भक्तों को सत्संग के दौरान शीतलता और सुकून मिलेगा। 
उन्होंने कहा  कि कमेटी सभी धर्मप्रेमी, दानवीर सज्जनों से करबद्ध प्रार्थना करती है कि इस सेवा यज्ञ में आहुति डालें आप मात्र 1100/रुपये के सहयोग से आप एक पंखा भेंट कर सकते हैं। यह दान केवल पंखा नहीं, बल्कि भक्तों की सेवा और पुण्य अर्जित करने का माध्यम है। आपका छोटा सा सहयोग भी सैकड़ों श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देगा।उन्होंने कहा कि इस पावन कार्य में अवश्य भागीदार बनें।इच्छुक दानदाता मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों या मंदिर के पुजारी से संपर्क कर सकते हैं। 
इस अवसर पर पंडित केशव शास्त्री,पंडित नवीन शास्त्री, प्रधान विनोद बंसल, राजकुमार सिंगला, प्रवीण सिंगला, सतीश गोयल, प्रदीप गुप्ता, डिम्पल, कपीश बंसल, सुभाष सिंगला, धर्मवीर ललित, चिमन लाल, सीता राम, शशि भूषण, वृषभान जिंदल, नीटू गोयल सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मंदिर विकास के कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया।