होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- गुरु नानक स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.), मुख्शूसपुर द्वारा कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच के लिए नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप 11 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ईसपुर, मुख्शूसपुर, चेला में लगाया जाएगा।
कैंप में लिवासा अस्पताल, होशियारपुर तथा डॉ. रमन अग्रवाल, आंख एवं छाती अस्पताल, फगवाड़ा के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
इस संबंध में बलविंदर सिंह गिल, जसवीर सिंह मुख्शूसपुर और अन्य ने बताया कि कैंप के दौरान कैंसर की जांच के साथ-साथ हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द, नाक-कान-गले की समस्याओं तथा आंखों, छाती और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी। कैंप में महिलाओं के स्तन कैंसर और गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
