हरोली/ऊना, 18 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी पर्व तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. निर्मल कुमार, एसएमओ बीनेवाल की अगुवाई में पीएचसी पोसी की टीम द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
यह कैंप 11 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक लगातार चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं को मुफ्त दवाइयां और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया।
प्रबंधक समिति द्वारा मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया गया और डॉक्टरों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. निर्मल कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर कड़ी मेहनत करते हुए कैंप को सफल बनाया।
इस दौरान डॉ. मनीषा राणा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. भूपिंदर कौर, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. उजाला शर्मा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. तरनजीत सिंह और डॉ. कश्मीर सिंह सहित पूरी टीम ने समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दीं।