हांसी:– सर्वेश हेल्थ सिटी हिसार व JCI हांसी फोर्ट ट्रस्ट के सौजन्य से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 14 सितम्बर 2025, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हांसी के सैनी धर्मशाला, जींद चौक हांसी में लगाया जाएगा।
कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक जिनमें डॉ. प्राजक्ता परचाके (सामान्य रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकित सिंगला (नवजात व शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. साहिल पूनियां (मूत्र रोग व किडनी विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक हंस (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. आरशिफ खान ( नेत्र रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला समाज कल्याण विभाग से डॉ. दलबीर सैनी एवं डॉ. साक्षी चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कैंप में मरीजों के लिए फ्री ईसीजी, बीपी, शुगर, फेफड़ों से संबंधित जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यथासंभव दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए जेसीआई हांसी फोर्ट के प्रधान जेसी सर्वेश सैनी व प्रभारी जेसी प्रीति गर्ग ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन रविवार 14 सितम्बर को हांसी में होगा।
