हांसी (दिनकर गावड़ी):- श्री हरियाणा गौशाला, हांसी द्वारा गोपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। गढ़ी मोहल्ला, दिल्ली गेट स्थित गौशाला परिसर में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम विधिवत गौपूजन किया गया। इसके बाद सम्मानित अतिथियों, प्रबंधक समिति के सदस्यों और क्षेत्र के गौभक्तों ने 115 वर्ष पुरानी गौशाला के जीर्णोद्धार कार्य की नींव रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित गौभक्तों ने गौसेवा एवं गौसंरक्षण का संकल्प लिया।
गौशाला के प्रधान सज्जन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें हिसार से पहुंचीं भजन प्रवाहिका बहन निशा शर्मा ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके भजनों पर गौभक्त भावविभोर होकर झूम उठे।
समारोह में हांसी से समाजसेवी एवं गौभक्त विशाल बंसल तथा शिवकुमार सैनी सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं दिल्ली से गौभक्त घनश्याम गोयल, बिमल गर्ग और सचिन गर्ग ने भी सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी अतिथियों का गौशाला की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
गौशाला के सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि 115 वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक गौशाला का जीर्णोद्धार करवाना संस्था का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना और गौसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।
आयोजन में गौशाला प्रबंधक कमलेश गर्ग, कोषाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया और रजत अग्रवाल की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौभक्तों ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गौमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा, समर्पण एवं संरक्षण का भाव रखने की प्रेरणा देता है। समारोह के समापन पर उपस्थित गौभक्तों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य राधेश्याम रतेरिया, पुरुषोत्तम तायल, रमेश गुप्ता खरड़िया, मुकेश जैन, नरेश खरड़िया, रामावतार तायल, चंद्रभान गर्ग, राजेंद्र गर्ग एडवोकेट, घनश्याम गर्ग मुंढ़ालिया, सुमन शर्मा, महाबीर शेखपुरिया, कृष्ण जिंदल, नकुल अग्रवाल, रमेश भूटानी सहित सतपाल खांड़ेवाला, समुन्द्र सिंह, सुरेश बंसल, पवन गोयल एडवोकेट, मनोज गर्ग, अरुण गर्ग, सुरेंद्र गर्ग खरड़िया, केशव अग्रवाल, दीपक मित्तल, रोहित मित्तल, राजेश बंसल, लच्छू गर्ग, सुनील जैन, अनिल गोयल, निरूप गुप्ता, मिथुन बंसल, विकास गर्ग, वैभव जैन, शंकर गोयल, सतबीर तायल, प्रवीण तायल, संजय गोयल, संदीप गोयल बाला वाले, अजय कम्बीरी, राजीव शर्मा, सुनील सैनी, अमित ढुल, विजय बंसल, अरुण आर्य, सीए राजेंद्र गोयल, एडवोकेट संदीप गुप्ता, रामावतार मास्टर जी, गोविंद सिंगला, पवन सैनी, मनमोहन तायल, गौरव भारतीय, राजकुमार वर्मा, कमल कम्बीरी, जगदीश धमीजा, श्रीचन्द आहूजा, सतबीर कौशिक, सुरेंद्र जैन, आशु, निशांत जिंदल, डिम्पल सिंगला, प्रवीण गोयल, वीणा गर्ग, मधु बंसल, स्नेहलता रतेरिया, वर्षा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, ऊर्मिला बंसल, मीनू गर्ग, ऋचा गोयल, नीतू बंसल, नेहा गुप्ता, स्नेहलता जैन, स्नेहलता खरड़िया, कल्पना लोहिया, सुनीता कम्बीरी, चन्द्र अरोड़ा, नीरू गोयल, शकुन जैन और रेणु खरड़िया सहित सैकड़ों गौभक्त उपस्थित रहे।
