होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व और ब्लड डोनर सेंटर (बी.डी.सी.) नवांशहर के तकनीकी सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस को समर्पित सातवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन श्री वरुण सोनी द्वारा किया गया, जिसके दौरान 103 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर के दौरान श्री मानव सोनी (अमेरिका) द्वारा सभी रक्तदाताओं का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्माओं स्वर्गीय हेडमास्टर नंद किशोर सोनी, स्वर्गीय मैडम संतोष सोनी, रक्तदाता स्वर्गीय गौरव सोहल और प्रदीप कटारिया को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बी.डी.सी. नवांशहर की टीम में डॉ. अजय बग्गा, बी.टी.ओ. राजीव भारद्वाज, मैडम प्रियंका, नेहा शर्मा और गौरव वाल्मीकि ने अपनी तकनीकी सेवाएं प्रदान कीं।

इस मौके पर आई.ए.एस. अधिकारी योग राज मैरा की धर्मपत्नी मैडम रोजी ने स्वयं रक्तदान कर महिला समाज को रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मोटिवेटर अश्वनी राणा ने शिविर में पहुंचे सभी रक्तदाताओं और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर में मोटिवेटर कॉमरेड दर्शन मट्टू, कांग्रेस नेता बलतेज पन्नू व अमनप्रीत लाली, अकाली नेता जगदेव सिंह गढ़ी मानसोवाल, सरपंच हैप्पी साधोवाल, डॉ. तरसेम सिंह, डॉ. लखविंदर लक्की, स्तंभकार एवं लेक्चरर अमरीक दयाल, मोटिवेटर अजायब सिंह बोपाराय, भूपिंदर राणा, राकेश राजपूत, संदीप बोड़ा, यश भट्ठल, लाडी अमृतसरिया, कुलविंदर संघा, जसविंदर साजन, सरबजीत शब्बू, गीतकार एवं गायक हनी हैबोवालिया, मास्टर सरबजीत सिंह साबी, नरेश कंबाला, तीरथ मान और गुरदीप पायल ने विशेष रूप से शिरकत की।

इसके अलावा लेक्चरर राज कुमार, सुच्चा कटारिया, मैनेजर गुरभाग धीमान, पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र, समाजसेवी राम लुभाया, शालू सोहल, सरपंच बलविंदर बिंदू, मास्टर राकेश चड्ढा, विजय राणा, वरिंदर पुरी, कश्मीरी लाल धीमान, हरविंदर फौजी, परषोत्तम सेठी, रोमी पंच, कपिल प्रधान, जसवीर सहोता, सूरज राणा, श्याम सुंदर, सुशील धीमान, फौजी बलविंदर राणा, अजय शर्मा, मोनू उस्ताद, मनी चंदेल और अंकुश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।