नयागांव (हरमिंदर सिंह नागपाल), 24 अक्टूबर 2026:- फाइट फॉर ह्यूमन राइट्स वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष जसबीर सिंह के नेतृत्व में बीबी तरनजीत कौर को नयागांव नगर परिषद की दोबारा पार्षद (एमसी) चुने जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीबी तरनजीत कौर के बेटे रवनीत सिंह बैंस भी उपस्थित थे।

इस मौके पर वेलफेयर संस्था ने बीबी तरनजीत कौर द्वारा पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि वह आगे भी विकास तथा समाज कल्याण के कार्य इसी तरह जारी रखेंगी।

बीबी तरनजीत कौर ने इस अवसर पर विश्वास दिलाया कि वह पहले की तरह निष्पक्षता से लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास और समाज कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

इस अवसर पर फाइट फॉर ह्यूमन राइट्स वेलफेयर के अध्यक्ष जसबीर सिंह, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, जोध सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।