गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के विज्ञान एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कविता, गीत, भंगड़ा, हास्य खेल आदि रंगारंग गतिविधियों से भावपूर्ण क्षण सजाए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण मिस एवं मिस्टर फेयरवेल का चयन रहा। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थी महेश नफरा को मिस्टर फेयरवेल तथा छात्रा निकिता को मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञान विभाग के विद्यार्थी आकाश कुमार को मिस्टर फेयरवेल तथा छात्रा चरणदीप को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। मिस एलिगेंट किरणदीप कौर, बेस्ट परफॉरमेंस के लिए कमल तथा मिस चार्मिंग के लिए सिमरनजीत को चुना गया। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताए यादगार पलों को साझा किया तथा जूनियर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।
कॉलेज की सीनियर प्रोफेसर लखविंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. कुलदीप कौर और डॉ. संघा गुरबख्श कौर ने विद्यार्थियों को कॉलेज से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके इच्छित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।
Farewell ceremony was organized by the Science and Education Department in Khalsa College.
