करनाल,7 नवंबर: जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा -1 की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांव जैनपुर सादान आरोपी.. कृष्ण कुमार पुत्र लछमन सिंह निवासी गांव जैनपुर सादान थाना इंद्री,करनाल को एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर व एक रौंद सहित काबू किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी इस अवैध हथियार को कुरुक्षेत्र से किसी राह चलते व्यक्ति से खरीदकर लेकर आया था। जिसके खिलाफ थाना इंद्री में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। व आरोपी को आज इस मामले में माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।
315 बोर की गर्जना से पहले ही हथियार समेत आरोपी सलाखों के पीछे
