हरोली/ऊना, 7 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- रमनप्रीत अस्पताल गढ़शंकर से डॉ. जसवंत सिंह और डॉ. रमनप्रीत कौर तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। उन्होंने नई गाड़ियों की अरदास-बेनती करवाने के लिए गुरु घर में हाजिरी भरी और गुरु घर में चल रही कार सेवा के लिए 12,000 रुपये की सेवा भेंट की।

डॉ. जसवंत सिंह जी ने तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रही कार सेवा की सराहना की और श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित हर संभव चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर बाबा केवल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह और बाबा नरेश सिंह जी ने गुरु घर के बख्शिश सिरोपे देकर उन्हें सम्मानित किया।