होशियारपुर:- चब्बेवाल विधानसभा हलके का सर्वपक्षीय विकास मेरी प्राथमिकता है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हलके के हर गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं यह बात आम आदमी पार्टी के हलका  चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने हलके के गांवों की पंचायतों को 2.50 करोड़ रुपये के ग्रांट सैंक्शन पत्र  वितरित करते हुए कही। पंचायतों को दी गयी  इस राशि से स्ट्रीट लाइट, धर्मशाला, गलियां, पंचायत घर, कमयुनिटी हॉल, सीवरेज सिस्टम के काम करवाए जाएंगे।
विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि चब्बेवाल हलके में पड़ते होशियारपुर ब्लॉक-2 के 27 गांवों को 1 करोड़ रुपये और बलाक माहिलपुर के 43 गांवों को 1.50 करोड़ की ग्रांट जारी हुई है। इस मौके पर विधायक ने पंचायत सदस्यों और सरपंचों से अपील की कि वे पंजाब सरकार की तरफ से दी गई ग्रांट के पैसे बिना किसी भेदभाव के खर्च करें और क्वालिटी वाले विकास के काम करें, जिसे आने वाले समय में भी याद रखा जाए। 
उन्होंने कहा कि जैसे हलके के लोग वोट देकर विधायक चुनते हैं, वैसे ही गांवों के लोग पंचायतें चुनते हैं, विधायक का काम पंजाब सरकार से अलग-अलग स्कीमों के पैसे लाकर अपनी पंचायतों को सौंपना है और आगे पंचायतों का काम इस पैसे का ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के इस्तेमाल करना है, उन्होंने कहा कि सेवा के इस चल रहे सिलसिले में सबकी अपनी-अपनी जिंमेदारियां तय हैं, इसलिए सभी को अपनी भूमिका ईमानदारी से निभानी चाहिए, तभी हम हलके के विकास को ऊंचाइयों पर ले जा पाएंगे।
डॉ. इशांक ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के विकास के लिए सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है और अब आने वाले समय में और भी कामों के लिए ग्रांट दी जाएंगी। विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में होने वाले दूसरे कामों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जो काम बाकी हैं, उन्हें भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, विधायक ने जानकारी दी।