नवांशहर , 15 नवंबर (जतिंदरपाल सिंह कलेर ) : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान
सुखबीर सिंह बादल ने साफ कर दिया है कि टिकट बदलने के बारे में गलत अफवाहें
फैलाने वालों की बातों में नहीं आना, बंगा से डॉ. बिट्टू ही चुनाव लड़ेंगे।
अकाली दल बादल ने डॉ. बिट्टू को बंगा हल्के से उम्मीदवार घोषित किया है। यह
शब्द सुखबीर सिंह बादल प्रधान शिरोमणि अकाली दल ने गुरमिंदर सिंह डिंपल सरपंच
गांव मल्ला सोढिया के घर पर अकाली कार्यकर्ताओं के एकत्र को संबोधित करते हुए
कहे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बंगा से उम्मीदवार डॉ. सतविंदर पाल सिंह
बिट्टू ही हैं, यही चुनाव लड़ेंगे, इन्हीं को बहुमत से जिताओ। इसके बाद कौमी
उप प्रधान जत्थे सतनाम सिंह लादियां ने जहां सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद
किया, वहां उन्होंने डॉ. बिट्टू को टिकट घोषित करने पर बधाई दी। जिला प्रधान
सुखदीप शुकार ने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल जो कहते हैं वही करते
हैं। हमारा कार्यकर्ता तराजू निशान से कभी पीछे नहीं हटता, 2027 चुनावों में
अकाली दल बादल की सरकार बनेगी। सरपंच गुरविंदर सिंह डिंपल ने आए हुए इलाके भर
के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके कौमी उप प्रधान सतनाम
सिंह लादियां, जिला प्रधान सुखदीप सिंह शुकार, डॉ. सतविंदर पाल सिंह बिट्टू
हल्का इंचार्ज बंगा और उम्मीदवार शिरोमणि अकाली दल बादल, कमल जेतली आब्जर्वर,
डॉ. गुरप्रीत कौर थियाड़ा नवांशहर , गुरबख्श सिंह खालसा मेंबर एस.जी.पी.सी.,
डॉ. कुलविंदर सिंह ढाहां, सीनियर अकाली नेता गुरविंदर सिंह सरपंच मल्ला
सोढिया, परगण सिंह ग्रेवाल सीनियर अकाली नेता, मनजिंदर सिंह कटारियां कौमी उप
प्रधान शिरोमणि अकाली दल एस.सी. विंग, धर्मिंदर सिंह मंढाली सर्कल प्रधान
मेहली, एडवोकेट बलवंत सिंह लादियां, गुरिंदर सिंह चक्कमंडेर सर्कल प्रधान
बहराम, सतनाम सिंह झिक्का प्रधान एस.सी. विंग पंजाब, चरणजीत सिंह चन्नी भरोली
जिला प्रधान यूथ विंग, जत्थे. परमजीत सिंह पम्मा जिला वाइस प्रधान, हेमंत
कुमार बॉबी राहों, मनजिंदर सिंह वालिया, बलजिंदर सिंह काहलों, निशानवीर सिंह
सरपंच भीण, नवदीप सिंह अनोखरवाल सीनियर अकाली नेता, सुखदेव सिंह मेहलियाना
सर्कल प्रधान कटारियां, प्रभदीप सिंह कंगरोड़, नंबरदार लखवीर सिंह बीसला,
अमरजीत सिंह पंच, हरदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रदीप सिंह, मनराज सिंह कलेरां,
जसकिंदर सिंह कुलथम, गुरजीत सिंह ग्रेवाल, गुरदीप सिंह ढाहां, कंवरदीप भुल्लर,
बूटा सिंह ढंढूहा, जगदीप सिंह बिट्टू ढंढूहा, प्रेम सिंह सरहाला राणुआं,
पलविंदर सिंह काका अटवाल जस्सोमजारा, अमरीक सिंह संधवा, जगदेव सिंह, सुरिंदर
पाल फराला, मोहन लाल फराला आदि हाजिर थे।
