हांसी (दिनकर गावड़ी):- जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 5 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे सनातन धर्म महिला महाविद्यालय हांसी में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे।
बैठक के संबंध में उपायुक्त राहुल नरवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से बैठक से संबंधित आवश्यक तैयारियां एवं कार्यवाही समय पर पूर्ण करने को कहा गया है।
