नवांशहर/काठगढ़, 15 नवंबर (जतिंदरपाल सिंह क्लेर):- औद्योगिक क्षेत्र के गांव टौंसा की अनाज मंडी में हर वर्ष की तरह इस बार भी जय माता नैना देवी जागरण वेलफेयर कमेटी की ओर से 25वां विशाल भगवती जागरण बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से आयोजित किया गया। पूरी रात माता रानी के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा और श्रद्धालु भेंटों पर झूमते रहे।

माता जी की पवित्र ज्योति हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर से पूरी श्रद्धा के साथ लाई गई। ज्योति को शोभायात्रा के रूप में पूरे नगर में ले जाया गया। नगरवासियों ने फूलों की वर्षा करके ज्योति का स्वागत किया। इस दौरान ध्वज चढ़ाया गया, कलश पूजा की गई, चुनरी अर्पित की गई और जागरण मंच का उद्घाटन किया गया।

जागरण की शुरुआत स्थानीय संदीप उधनोवाल पार्टी की ओर से गणेश वंदना के साथ की गई। उन्होंने लगातार भेंटें सुनाकर संगत को निहाल किया।

रात 11 बजे शालू नारंग ने मंच संभाला। उनके द्वारा प्रस्तुत भेंटों ने पूरे पंडाल को नाचने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा गाई गई भेंट ‘सानूं चिंतपूर्णी मां तेरा प्यार चाहीदा’ को श्रद्धालुओं ने खूब पसंद किया।

रात 12 बजे के बाद आवाज के बादशाह और जागरण सम्राट फिरोज खान ने मंच संभाला। उनके द्वारा गाई गई एक से बढ़कर एक भेंटों ने खूब समां बांधा। उनके द्वारा प्रस्तुत भगवान कृष्ण के भजन ‘कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नी नचदा’ पर पूरा पंडाल झूम उठा।

सुबह 4 बजे तारा रानी की कथा सुनाने के बाद माता रानी की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। मंच सचिव की भूमिका ठेकेदार वनीत कुशन चौधरी ने निभाई। जागरण कमेटी के प्रधान मास्टर बलदेव कृष्ण कुशन ने समस्त श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज संदीप हनी टौंसा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन संजीव चेची, जिला परिषद सदस्य करनवीर कटारिया, सनफार्मा कंपनी के सीएसआर मैनेजर संदीप शर्मा, महिला सरपंच टौंसा कुलवंत कौर, सुखदेव सोनू, धर्मपाल कटारिया, सुच्चा राम, कमल कुमार, हरप्रीत कटारिया, विक्की धीमान, मुल्क राज, तेजपाल, मोहन लाल, संदीप भाटिया, सीताराम, राजकुमार, सतपाल, मुकेश कुमार, वरिंदर शर्मा, ठेकेदार रजनी सागरा, बवनीत और प्रिंसिपल बलदेव आरी उपस्थित थे।