होशियारपुर- डेरा 108 संत नारायण दास जी महाराज गांव शेरपुर ढकोन डेरा कलरां में ब्रह्मज्ञानी, महान परोपकारी, नाम दे रसी श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं बरसी, श्रीमान संत राम किशन की चौथी बरसी और संत बीबी जुआली राम की 23वीं बरसी और महान गुरमत उत्सव 17 जुलाई 2025 गुरुवार को देश-विदेश की संगत के सहयोग से बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। 
डेरे के वर्तमान मुखी संत रमेश दास ने आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात कीर्तन दीवान सजाया जाएगा, जिसमें रागी, ढाडी, कथावाचक तथा गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब, विभिन्न डेरों व संप्रदायों के संत महापुरुष कीर्तन, कथा के माध्यम से संगत को नामवाणी से जोड़ेंगे। 
संत रमेश दास ने बताया कि संत महापुरुषों की स्मृति में सिद्ध जोगी ट्रस्ट गांव खानपुर, डॉ. जे.एस. थिंद, डॉ. प्रभ हीर व आरोग्य आयुर्वेदिक क्लीनिक, वैद बलजिंदर राम खड़कां की टीमों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। संत रमेश दास ने संगत से आयोजनों में बढ़-चढ़कर पहुंचने की अपील की।