चंडीगढ़, 18 नवंबर:- हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने के लिए विभिन्न स्तरों की समय-सीमा बढ़ा दी है।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, समीक्षा प्राधिकारी (Reviewing Authority) द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 24 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, स्वीकृति प्राधिकारी (Accepting Authority) द्वारा मूल्यांकन की अंतिम तिथि पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर 2026 ही रहेगी।