हरोली/ऊना, 19 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- ऊना सहोदय कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में एस.एस.आर.वी.एम. ऊना में आयोजित सीबीएसई स्कूलों की सहोदय खेल प्रतियोगिताओं में दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरपलाह साहिब, ऊना के विद्यार्थियों ने अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
अंडर-14 वर्ग की उपलब्धियां:
🏆 रस्साकशी (लड़कियां) में प्रथम स्थान।
🏆 लंबी कूद (लड़कियां) में प्रथम स्थान।
🏆 ऊंची कूद में प्रथम और द्वितीय स्थान।
🥉 लंबी कूद (लड़के) में तृतीय स्थान।
अंडर-19 वर्ग की उपलब्धियां:
🥈 शतरंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान।
🥈 एनसीसी कैडेट्स परेड में द्वितीय स्थान।
इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दलविंदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
स्कूल प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
