धूरी, 27 अक्टूबर:- पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव रणीके में ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत 144 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को उनके घरों का मालिकाना हक प्रदान करना और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी सुरक्षा उपलब्ध करवाना है।

इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि घर हर परिवार की बुनियादी जरूरत है और अपने घर का मालिकाना हक लोगों को सामाजिक तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से लाभार्थियों को अपने घरों पर मालिकाना हक के दस्तावेजी प्रमाण सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण और लोगों को उनके जायज अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, सरपंच गुरसेवक सिंह कुंबरवाल, गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह, सरपंच अमनदीप सिंह रणीके और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।