नई दिल्ली- दलजीत अजनोहा को 19 जनवरी, 2025 को टिवोली गार्डन रिज़ॉर्ट, नई दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉसफी (पीएचडी) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण को मान्यता देता है।
सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी के डॉक्टरल मॉनिटरिंग बोर्ड ने पत्रकारिता में उनके प्रभावशाली काम को उजागर करते हुए युवाओं के लिए दलजीत अजनोहा को एक रोल मॉडल के रूप में स्वीकार किया। यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ| क्योंकि अजनोहा को उनकी उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह में दलजीत अजनोहा की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाया गया और दूसरों को उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
दलजीत अजनोहा को सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा पत्रकारिता में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
