नवांशहर/काठगढ़, 22 नवंबर (जतिंदरपाल सिंह कलेर):- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल अब बलाचौर विधानसभा क्षेत्र में बज चुका है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों का इंतजार करने के बजाय काफी पहले ही जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। इसी मिशन के तहत कस्बा काठगढ़ में बीती रात आयोजित जन मिलनी ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस इस बार बलाचौर में पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश की राजनीति में गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सत्ता हासिल करने की दौड़ में शामिल राजनीतिक दलों ने अभी से लोगों की नब्ज टटोलने और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर पहुंच बनानी शुरू कर दी है। इसी राजनीतिक हलचल के बीच विधानसभा क्षेत्र बलाचौर में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज करते हुए कस्बा काठगढ़ से जन मिलनियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
रवि कुमार के निवास से शुरू हुआ कांग्रेस का सफर
इसी कड़ी में बीती रात काठगढ़ में कांग्रेस पार्टी की ओर से जन मिलनी आयोजित की गई, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय मंगूपुर ने विशेष रूप से शिरकत की। यह बैठक युवा नेता रवि कुमार, पुत्र मास्टर प्रीतम चंद, काठगढ़ के निवास स्थान पर आयोजित की गई थी। रवि कुमार के घर हुई यह बैठक केवल एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि कांग्रेस के नए सफर की शुरुआत थी। इसके माध्यम से पार्टी ने लोगों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक समिति के चेयरमैन नानक सिंह जंडी, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन धर्मपाल भरथला, सेवादार साईं काले शाह जी, शुभाष आनंद काठगढ़, राज कुमार आनंद, जिंदर ढोल, चेयरमैन (एससी) सेल, दीपा सरपंच निघी, प्रधान सुरिंदर छिंदा रेल माजरा और ठेकेदार देस राज हक्कला भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अब कांग्रेस लोगों के बीच रहकर, उनकी समस्याएं सुनकर और उनका समाधान करके आगे बढ़ेगी।
यह जन मिलनी नहीं, बल्कि 2027 की रणनीति है : राजनीतिक हलके
अजय मंगूपुर की इस जन मिलनी को बलाचौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने और लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांग्रेस ने चुनावों से काफी पहले ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अपनी पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है। काठगढ़ से शुरू हुआ यह सिलसिला अब गांव-गांव और कस्बे-कस्बे तक पहुंचेगा।
काठगढ़ की इस बैठक ने बलाचौर की राजनीति में आगामी चुनावों को लेकर नई हलचल पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह शुरुआती चुनावी सक्रियता आने वाले दिनों में कितना राजनीतिक प्रभाव छोड़ती है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोगों की भारी मौजूदगी ने संकेत दे दिया कि बलाचौर में 2027 की चुनावी लड़ाई अब शुरू हो चुकी है।
