हरियाणा/पंचकूला:– हिन्दुस्तान के किसानों , गरीबों एवं आम आदमी के दिलों पर राज करने वाले  भारत के पूर्व  उप -प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की 112 वीं जयंती पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 8 बजे पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जायेगी। 
इस बारे में चर्चा करते हुए जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल का 112 वां जन्म दिन है तथा जननायक जनता पार्टी ने निर्णय लिया है कि उनके जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में  112 स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
सिहाग ने कहा कि पंचकूला में ताऊ देवीलाल  स्टेडियम में सुबह 8 बजे  जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा ताऊ देवीलाल को चाहने वाले लोगों द्वारा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट करके उनको याद किया जाएगा तथा उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी । 
उनकी जीवनी पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जायेगा , तत्पश्चात  सेक्टर 12- ए अनाथ बच्चों के आश्रम में जाकर उनको फ्रूट्स एवं मिठाई वितरित की जाएगी। जजपा जिलाध्यक्ष सिहाग ने कहा कि जिले में दूसरा कार्यक्रम पिंजोर कालका में गौशाला में जाकर गौ माता को हरा चारा डाला जाएगा तथा वहां पर श्रद्धालूओ द्वारा उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।