हरियाणा/हिसार:- बरवाला शहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य मनोज उर्फ मोनू संदूजा के चंडीगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सुपुत्र सुरेन्द्र गंगवा ने शिरकत की। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू और जलेबी बांटकर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर मोनू संदूजा ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा देश और संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। 
इस अवसर पर प्रदेश सचिव भाजपा युवा मोर्चा विपिन लोहिया, मार्केट कमेटी बरवाला चेयरमैन प्रवीण सैनी, वाइस चेयरमैन रोशन घनघस, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेश गोयल, मनोनीत पार्षद अनूप सैनी, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा हांसी कमल हंदूजा, मंडल कोषाध्यक्ष सीए संदीप गोयल, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, विवेक शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देशराज एवं सतीश गिल, मान सिंह चौहान, प्रेम जांगड़ा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।