होशियारपुर- पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज स्थानीय बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में एक विशेष बैठक का नेतृत्व करते हुए पंजाब के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों की सूरत बदलने के लिए बड़े स्तर पर कदम उठा रही है।
बैठक के दौरान ब्लॉक-1 के चेयरमैन, उप चेयरमैन और समूह समिति सदस्यों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने भविष्य में किए जाने वाले विकास प्रोजेक्ट्स के संबंध में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि ब्लॉक-1 के विभिन्न गांवों के विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1.50 करोड़ रुपए की राशि पंचायतों को जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह फंड गांवों में सड़कों, गलियों, नालियों, साफ पीने के पानी, स्ट्रीट लाइटों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के विकास को पूरी प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य गांवों को भी हर पहलू से मजबूत और विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले समय में विकास के अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों के साथ बैठकें करके विकास कार्यों की समीक्षा का मकसद गांवों की समस्याओं को पूरी गहराई से जानकर जल्द से जल्द हल सुनिश्चित करना है।
बैठक के दौरान मौजूद चेयरमैन, उप चेयरमैन और समिति सदस्यों ने भी पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए रिकॉर्ड स्तर पर फंड जारी किए जा रहे हैं, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण को समर्पित सरकार की नीतियों के कारण गांवों में बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है और लोगों की लंबे समय से लंबित मांगें पूरी हो रही हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने समूह पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार आने वाले समय में भी गांवों के विकास के लिए इसी तरह प्रयासरत रहेगी और हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ रवजोत सिंह की ओर से विभिन्न गांवों के विकास के लिए डेढ़ करोड़ की राशि जारी
