रतिया, 24 अप्रैल:- भारत विकास परिषद् शाखा रतिया द्वारा पत्रकार नीटू गोयल के सहयोग से उनके पिता स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गोयल जी धारसूल वाले की पूण्य तिथि के उपलक्ष्य में 3 मई दिन रविवार को गोगामेडी प्रांगण  नजदीक अग्रवाल धर्मशाला में 18वां रक्तदान शिविर सुबह 8.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। 
उक्त जानकारी देते हुए भाविप के गतिविधि संयोजिक  सेवा जनक राज गोयल ने बताया कि इस शिविर में रक्तदानी वीर 3 मई दिन रविवार को सुबह 8.30 बजे से गोगामेड़ी प्रांगण में पहुँचकर रक्त दान करके पूण्य के भागीदार बने। उन्होंने बताया कि बिना स्क्रीनिंग टेस्ट के रक्त वीर सीधा रक्तदान कर सकेगा।  
गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस रक्त वीर को पहले कभी काला पीलिया (हैपेटाईट सी-बी) हुआ हो तो वह रक्त वीर इस शिविर में रक्तदान ना करें।रक्त दान करने के लिए रक्त वीर भारत विकास परिषद के किसी भी सदस्यों से  या इन नम्बरों पर 7015465631,  81094 16432, संपर्क कर सकता है।