हिसार (पैगाम-ए-जगत):–आज हांसी के सेक्टर 6 भाग 2 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखविंद्र जाखड़ द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी व विधायक विनोद भ्याना रहे।
हांसी के विधायक विनोद भयाना ने कहा कि हम सभी यह प्रण लें कि "आओ मिलकर पेड़ लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।" भाजपा हांसी के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पेड़ हमारे वातावरण को शुद्ध करते हैं, ऑक्सीजन देते हैं।
इसीलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर हांसी भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, उमरा मंडल अध्यक्ष विजय देपल, वार्ड MC जयदीप सैनी, सोनू जागडां व समस्त सेक्टर वासी रहे ।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखविंद्र जाखड़ ने पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन
