रतिया, 13 नवंबर (एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर):- भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रतिया दौरे के दौरान रेस्ट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं सर्व समाज सभा रतिया के अध्यक्ष सतपाल जिंदल को शॉल और सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ सदस्य कालूराम ओड को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री वेद फूला ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को सतपाल जिंदल के संगठनात्मक योगदान से अवगत करवाते हुए बताया कि वे रतिया में भाजपा के सबसे पुराने और समर्पित सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव, समर्पण और मार्गदर्शन संगठन की महत्वपूर्ण पूंजी है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से युवा पीढ़ी को संगठन से जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देना संगठन की परंपरा का हिस्सा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सतपाल जिंदल ने प्रदेशाध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे तन-मन-धन से पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उनका उत्साह बढ़ा है और इसके साथ ही संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी और अधिक बढ़ गई है।

इस अवसर पर भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।