मोहाली, संजीव सिंह सैनी:- भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी ने भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष शिवराज चौधरी की नई टीम में जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से रविंदर वैष्णव को भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा, पंजाब का प्रेस सचिव नियुक्त किए जाने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मनप्रीत सिंह बन्नी ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और ओ.बी.सी. मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज चौधरी का भी धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविंदर वैष्णव ओ.बी.सी. मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और अब उन्हें प्रेस सचिव, पंजाब की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके साथ डेरा बस्सी से गुरदर्शन सिंह सैनी को ओ.बी.सी. मोर्चा का उपाध्यक्ष और दिनेश वैष्णव को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।